क्या आप जानती है IUI प्रेग्नेंसी के लक्षणों के बारे में मां बनना एक महिला के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। लेकिन कुछ महिलाओं को ये खुशी पाने के लिए काफी कोशिश करनी पड़ती है। जिसके बाद उन्हें बच्चे का सुख मिलता है मिलती है। आईयूआई प्रेग्नेंसी भी इसी का एक हिस्सा है । कुछ महिला जो नॉर्मल तरीके से गर्भधारण नहीं कर सकती हैं । वो आईयूआई के जरिए यानि इंट्रायूटेरिन इनसेमीनेशन के जरिए गर्भधारण करती है। यह कृत्रिम प्रक्रिया गर्भधारण करने का एक तरीका है जो जल्दी गर्भधारण करने में मदद करता है । इसलिए अगर आप भी इस प्रक्रिया के जरिए गर्भधारण करना चाहती हैं या फिर कर रही हैं तो आज हम आपको इसके कुछ लक्षणों के बारे में में बताएंगे जिनकी जानकारी रखना आपके लिए बेहद जरुरी है। 1- क्या है इंट्रायूटेरिन इनसेमीनेशन (आईयूआई) आईयूआई प्रेग्नेंट करने की एक तकनीक है। जिसके जरिए ओव्यूलेशन के समय गर्भ में पहले से तैयार शुक्राणु को इंजेक्ट किया जाता है। इससे पहले गर्भधारण कर रही महिला को अंडे का उत्पादन करने और ओव्यूलेशन को उत्तेजित करने के लिए प्रजनन दवाइयों का सेवन करना होता है । जिससे गर्भ में भ्रूण बन ...
for Your Better Health