पड़ताल में नींबू इनो लगाकर गोरे होने का दावा झूठा साबित हुआ है. sach jane or sajag ho jaye https://betterhealthpeople.blogspot.in/ दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, मैसेज और वीडियो वायरल होते हैं. इन वायरल फोटो, मैसेज और वीडियो के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के जरिए दावा है कि नींबू और इनो लगाकर आप गोरे बन सकते हैं. वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की. हमने स्किन एक्सपर्ट डॉ शेहला अग्रवाल से इस वीडियो के लेकर बात की. हमने उनसे जाना कि आखिर नींबू और इनो एक सथ मिलाने से आखिर होता क्या है. यह एक बहुत सामान्य सा रिएक्शन है, जो एसिड और एल्कली का रिएक्शन है. इनो में कार्बोनेट होता है और नींबू में सिट्रिक एसिड होता है. दोनों मिलकर पेराऑक्साइड बना रहे हैं जो कि एक ब्लीचिंग एजेंट है. फ्लोर साफ करने के लिए भी आप जो इस्तेमाल करते हैं उसमें पेराऑक्साइड होता है. पार्लर में जो ब्लीच इस्तेमाल करते हैं उसमें भी पेराऑक्साइड होता है. लेकिन कौन सी चीज कहां लगानी है इसकी समझ होना जरूरी है. आप गोरे होन...
for Your Better Health